वुहान से लौटे दंपति से मिले, पूर्व ब्लाक प्रमुख को दी श्रद्धांजलि

जलेसर पहुंचे पूएव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

वुहान से लौटे दंपति से मिले, पूर्व ब्लाक प्रमुख को दी श्रद्धांजलि

एटा।जलेसर: सोमवार को सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जलेसर पहुंचे तथा चीन के वुहान से लौटे दंपति का हाल जाना। पूर्व मुख्यमंत्री ने पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्जुनसिंह यादव के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।
सोमवार को दोपहर सूबे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जलेसर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री वुहान से लौटे एसोसिएट प्रोफेसर आशीष यादव के आवास पर पहुंचे तथा उनका हाल-चाल जाना। आशीष बीते साल कोरोनकाल के दौरान हुए लॉकडाउन में वुहान में फस गए थे जहां से वे सरकार के भारी प्रयास के बाद भारत लौट सके। बाद में वे पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्जुन सिंह यादव के आवास पर पहुंचे तथा उनके निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन के बाद उनसे मिलने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने अनुशासन तोड़ दिया। जैसे-तैसे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें प्रोफ़ेसर आशीष यादव के आवास में पहुंचाया। सुरक्षाकर्मियों ने वहां पहुंचे विधायक रणजीत सुमन, मारहरा विधायक अमित गौरव यादव टीटू तथा जिलाध्यक्ष परवेज जुबेरी को भी पूर्व मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री के साथ राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, सांसद तेजप्रताप सिंह पूर्व सांसद अक्षय यादव मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks