
*1 अप्रैल से महंगाई की चौतरफा मार, इन* *चीज़ों की बढ़ेगी कीमत, देखें लिस्ट।* *—————————————-* *नई दिल्ली* 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष का आग़ाज़ हो जाएगा. लेकिन नए वित्त वर्ष में आम आदमी को महंगाई के मोर्चे पर तगड़ा झटका लगने वाला है. क्योंकि रोज़मर्रा की इस्तेमाल होने वाली चीज़ें महंगी होने जा रही हैं. आइए जानते हैं कि कौन कौन-सी चीज़ें 1 अप्रैल से महंगी होने जा रही हैं. *हर तरह के वाहन हो जाएंगे महंगे मारुति सुजुकी समेत तमाम ऑटो कंपनियों ने 1 अप्रैल 2021 से कार और बाइकों की क़ीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. क़ीमतों में इज़ाफ़े के पीछे लागत बढ़ने का हवाला दिया गया है. मारुति सुजुकी के अलावा Nissan और रेनॉ की कारें भी 1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी. वहीं हीरो ने टू-व्हीलर के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. वहीं किसानों को भी झटका लगने वाला है, क्योंकि ट्रैक्टर के दाम भी बढ़ रहे हैं.* *टीवी हो जाएगी महंगी 1 अप्रैल 2021 से टीवी के दाम बढ़ जाएंगे. पिछले कुछ महीनों से लगातार टीवी के दाम बढ़ रहे हैं. 1 अप्रैल 2021 से टेलीविज़न के दाम 2000 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक बढ़ने की संभावना है. चीन से आयात के मोर्चे पर बैन के बाद टीवी की क़ीमतों में उछाल आया है.* *मोबाइल फ़ोन हो जाएंगे महंगे 1 अप्रैल से मोबाइल भी महंगे हो जाएंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान किया था. जिसमें मोबाइल पोर्ट्स, मोबाइल चार्जर, एडॉप्टर, बैटरी और हेडफ़ोन वग़ैरह शामिल हैं. इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी के बाद प्रीमियम रेंज स्मार्टफोन सबसे ज़्यादा महंगे हो जाएंगे.* *AC भी हो सकता है महंगी इस गर्मी में AC और रेफ्रिजरेटर ख़रीदारों को झटका लगने वाला है. नए वित्त वर्ष से एसी और रेफ्रिजरेटर के दाम बढ़ने वाले हैं. कंपनियों ने कच्चे माल के दाम में बढ़ोतरी का हवाला दिया है. एयर कंडीशनर के दाम 1500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक बढ़ सकते हैं. पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में ओपन-सेल पैनल के दाम में 35 फ़ीसदी का इजाफ़ा हुआ है.* *हवाई सफ़र हो जाएगा महंगा नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) पहली अप्रैल से एयर सिक्योरिटी फ़ीस (ASF) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. जिससे हवाई सफ़र महंगा हो जाएगा. डोमेस्टिक फ्लाइट्स में किराया कम से कम 5 फ़ीसदी बढ़ जाएगा. घरेलू यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट सिक्योरिटी फ़ीस के नाम पर 200 रुपये और विदेशी यात्रियों को 12 डॉलर देने होंगे.* *इंश्योरेंस प्रीमियम में बढ़ोतरी संभव बीमा कंपनियां 1 अप्रैल से टर्म इंश्योरेंस प्रीमियम महंगा करने की तैयारी कर रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नए वित्त वर्ष 2021-22 में टर्म इंश्योरेंस के प्रीमियम में 10 से 15 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है. असल में कोरोना संकट के दौरान कंपनियों की बीमा लागत और ख़र्च काफ़ी बढ़ गई है. टर्म पॉलिसी में पूरी तरह से जोखिम कवर ही होता है. इसमें कोई मैच्योरिटी राशि नहीं मिलती है.* *यूपी में शराब हो जाएगी महंगी उत्तर प्रदेश में शराब की क़ीमतों में 1 अप्रैल 2021 से बढ़ोतरी होने जा रही है. उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से नया आबकारी सेशन शुरू होगा, जिसके तहत अब नए दाम पर शराब बिकेंगे. ख़़बरों के मुताबिक़ राज्य में एक अप्रैल से देसी और विदेशी शराब महंगी हो जाएगी. राज्य सरकार ने दूसरे देश से आने वाली यानी इम्पोर्टेड शराब, स्कॉच वाइन और वोडका की परमिट फ़ीस बढ़ा दी है. वहीं 1 अप्रैल में यूपी में बीयर सस्ती होने जा रही है.* *स्टील की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत स्टील बनाने वाली कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी में है. जेएसडब्ल्यू स्टील, जेएसपीएल, एम/एनएस और टाटा स्टील हॉट रोल्ड क्वायल यानी एचआरसी के दाम में 4000 रुपये टन की बढ़ोतरी हो सकती है. घरेलू मार्केट में कच्चे माल में तेज बढ़ोतरी और ओडिशा में उत्पादन में आई गिरावट की वजह से स्टील के दाम में तेजी आ रही है. इससे पहले दिसंबर 2020 में स्टील के दाम 2500 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी हुई थी.*