
एटा- थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा महोदय के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा एक वारण्टी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 01.04.2021 को थाना मलावन पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना वारंटी अभियुक्त ब्रेशम पुत्र किशनपाल निवासी हीरौंदी थाना मलावन एटा संबंधित केस संख्या 2683/14 धारा 3/25 Arms Act थाना कोतवाली नगर एटा को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- ब्रेशम पुत्र किशनपाल निवासी हीरौंदी थाना मलावन एटा मलावन।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ० नि० श्री राहुल बालियान
- HC 424 नूरुद्दीन
3.का0934 कृष्ण मुरारी
4 का0 641 सत्य प्रकाश