पीड़ित के फोन पर जिला अस्पताल पहुंचीं डीएम

पीड़ित के फोन पर जिला अस्पताल पहुंचीं डीएम
~एआरवी न लगने पर कर्मचारियों को दी हिदायत तीन अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा स्पष्टीकरण~
एटा: एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) न लगाए जाने की शिकायत पर डीएम जिला अस्पताल पहुंच गईं। कर्मचारियों को हिदायत देते हुए वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए। वहीं ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) में तीन चिकित्सकों के अनुपस्थित रहने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

शहर के मुहल्ला यदुवंश नगर के रहने वाले पवन कुमार मंगलवार को एआरवी का इंजेक्शन लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। इंजेक्शन न लगने की स्थिति में उन्होंने डीएम डा. विभा चहल को फोन लगा दिया। शिकायत करते हुए बताया कि वह एक घंटे से अस्पताल में खड़े हैं, लेकिन कर्मचारी इंजेक्शन नहीं लगा रहे। इसके कुछ देर बाद ही डीएम खुद जिला अस्पताल पहुंच गईं। पवन कुमार से पूरी जानकारी ली। सीएमएस व संबंधित चिकित्सकों तथा कर्मचारियों से पड़ताल की। हिदायत दी कि आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं देने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर दी जाएगी। उनकी हिदायत के बाद पवन को इंजेक्शन लगवा दिया गया। बाद में डीएम ने इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर भर्ती मरीजों से इलाज आदि के बारे में पूछताछ की। ओपीडी में निरीक्षण के दौरान पाया कि तीन चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं थे। सीएमएस को निर्देश दिए कि तीनों से स्पष्टीकरण मांगा जाए। बिना उचित कारण गायब रहने पर कार्रवाई की जाए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks