गेहूं की फसल में कई जगह लगी आग, नुकसान

गेहूं की फसल में कई जगह लगी आग, नुकसान
एटा-
गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाएं बढ़ गई है। मंगलवार को कई जगहों पर गेहूं की फसल में आग लगने की घटना हुई। कुछ जगहों पर किसानों की फसल जल गई। कई जगहों पर दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

थाना पिलुआ के गांव झिझाई में रामेश्वर सिंह के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। मामले की जानकारी मिलते ही प्रभारी सीएफओ राहुल गौतम के निर्देशन में जिला अग्निशमन द्वितीय अधिकारी केतन कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और आग पर काबू पाया। इसके साथ ही थाना अवागढ़ के गांव सरकरी में सलीम के खेत में आग लगी। यहां भी पहुंचकर आग बुझाई गई। इसके साथ ही गांव रेजुआ, गांव बींज में आग से गेहूं की फसल गई। आग से किसानों का काफी नुकसान हुआ है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks