अभियान के तहत अलग-अलग थाना पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही


सराहनीय कार्य जनपद एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही।

1- दिनांक 30.03.2021 को थाना मारहरा पुलिस तथा आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही में रतनपुर पुल से रामनगर की तरफ झाड़ियों में छुपाकर रखी गई 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (रामसन गोल्ड व्हिस्की) बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है। अभियुक्त टिन्कू पुत्र नरेश निवासी रामनगर थाना मारहरा एटा पुलिस बल को देख मौके से भाग निकला। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर मुअसं- 85/2021 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

2- दिनांक 29.03.2021 को थाना बागवाला पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजू पुत्र प्रेमस्वरूप निवासी सौंसा थाना बागवाला एटा को 14 पौवा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बागवाला पर मुअसं- 69/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

3- दिनांक 29.03.2021 को थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अवनीश पुत्र वेदप्रकाश निवासी अखतौली थाना मिरहची जिला एटा को 15 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना अवागढ़ पर मुअसं- 94/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

4- दिनांक 30.03.2021 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा शान्ति भंग करने के आरोप में 02 व्यक्तियों 1.अनिल कुमार पुत्र पंजाब सिंह निवासी जटौराभान थाना जसरथपुर, एटा 2. नीटू पुत्र अमरपाल निवासी उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks