अलग-अलग थाना पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही


सराहनीय कार्य जनपद एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 29.03.2021 को अलग-अलग थाना पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही।

1- थाना बागवाला पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त ओमशरन पुत्र चन्द्रपाल निवासी लोहाखार थाना बागवाला एटा को 38 पौवा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बागवाला पर मुअसं- 68/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

2- थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों 1.दलवीर पुत्र विजयपाल निवासी नगला फतेह थाना अवागढ जिला एटा 2. अर्जुन सिंह पुत्र करन पाल सिंह निवासी नगला फतेह थाना अवागढ जिला एटा को अवैध अंग्रेजी शराब की 11 अद्धी रायल स्टैग, 16 पौवे मैकडौनल्ड, 45 पौवे ग्रीन लेवल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना अवागढ़ पर मुअसं- 92/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम तथा मुअसं- 93/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

3- थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मुअसं- 91/21 धारा 279, 337, 338 भादंवि की घटना में वाँछित चल रहे अभियुक्त राजकुमार सिंह पुत्र रामरघुराज सिंह निवासी ग्राम मीसाकलां थाना अवागढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

4- थाना सकरौली पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य तीन अभियुक्तों 1. भूदेव पुत्र स्वo जनक सिंह 2. विजयपाल पुत्र ओमप्रकाश 3.हीरालाल पुत्र ओम प्रकाश समस्त निवासीगण ग्राम टिपरिया थाना सकरौली जनपद एटा को धारा 151 सीआरपीसी के अंतर्गत गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks