मंदिर के पुजारी की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या, गांव वालों में आक्रोश

बुलंदशहर: मंदिर के पुजारी की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या, गांव वालों में आक्रोश

एक तरफ पूरा देश होली मना रहा है। लोग एक दूसरे को रंग लगा रहे हैं। ~वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बार फिर पुजारी की निर्मम हत्या की खबर आ रही है। कुछ अज्ञात बदमाशों ने पुजारी की गला रेत कर हत्या कर दी है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है।~

बता दे कि, घटना बुलंदशहर जनपद में शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव आचरू कलां में प्रसिद्ध ढाकवाले मंदिर में हुई है। यहां पर पुजारी की बदमाशों ने चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। पुजारी की हत्या से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीओ बिजेंद्र रस्तोगी और कोतवाल सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

बता दें कि, शिकारपुर क्षेत्र के गांव आंचरू कलां में ढाक वाले मंदिर पर करीब एक सप्ताह पूर्व पुजारी का कार्य करने अशोक कुमार (50 वर्ष) पुत्र करन सिंह निवासी गांव कैलावन थाना सलैमपुर आए थे। और मंदिर पर रहने लगे थे। रविवार रात मंदिर के निकट अशोक कुमार की सरसों के खेत में गर्दन रेतकर हत्या कर दी। सोमवार की सुबह हत्या की खबर लगते ही सनसनी फैल गई।

गौरतलब है कि, इससे पहले बुलंदशहर के अनूपशहर इलाके में दो साधुओं की मंदिर परिसर में सोते वक्त धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks