जलेसर क्षेत्र में ओलावृष्टि से बर्बाद हुए किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की

अधिशासी अभियंता सिंचाई सहित प्रमुख सचिव सिंचाई के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करा जेल भेजने हेतु पत्र सौंपा

जलेसर क्षेत्र में ओलावृष्टि से बर्बाद हुए किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की

एटा अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव जी के संयुक्त नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा मुख्य विकास अधिकारी एटा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एटा से मुलाकात कर किसानों के खेतों को लगातार रजवाह और नहरों द्वारा पानी न दिए जाने की वजह से संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराने एवं जलेसर क्षेत्र में ओलावृष्टि से किसानों को मुआवजा देने के संबंध में आज पत्र शॉप मांग करते हुए बताया गया कि 26 तारीख को चक्का जाम किया जाएगा उससे पहले समस्याओं का समाधान किया जाए जिस पर संबंधित अधिकारियों के द्वारा अति शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया गया आपको अवगत कराना है कि प्रदेश में राजवाह, माइनरो, नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की सरकार द्वारा सिंचाई विभाग के छोटे बड़े अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है जनपद एटा के ही थाना क्षेत्र मिरहची, मारहरा, पिलुआ कोतवाली देहात के अंतर्गत माचुआ राजवाह, माचुआ फीडर, रार माईनर आदि में मानक के अनुरूप सफाई ना होने एवं कट – खांदी को मजबूती से न रोकने तथा माचुआ राजवाह में एल.जी.सी. (हजारा) नहर स्थित सैफन की सफाई न कराने माचुआ राजवाह की 180 क्यूसेक पानी की क्षमता होने के बावजूद भी पर्याप्त पानी न छोड़ने एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार राजवाह पर दौरा न करने की वजह से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है इसलिए किसानों की फसलें सूखने के कगार पर हमेशा रहती है और कृषि योग्य उपजाऊ पूरी जमीन में पर्याप्त फसलों का उत्पादन भी नहीं हो पाता है उपरोक्त राजवाह में पानी ना आने के प्रमुख रूप से प्रमुख सचिव सिंचाई, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड अलीगढ़, अधिशासी अभियंता नरोरा खंड अलीगढ़, नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड एटा, एस. डी. ओ. ए. ई., जे.ई., सीचपाल पतरोल आदि को अभियुक्त बनाकर जेल भिजवाया जाए
उपरोक्त दोषी अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर तत्काल जेल भिजवाते हुए टेल तक पानी पहुंचाकर किसानों की फसलों को लगातार पानी दिलवाया जाए।

ज्ञापन न. 02

आपको अवगत कराना है कि 23.03.2021 को तूफान के साथ हुई भारी ओलावृष्टि की वजह से जलेसर क्षेत्र के किसान तवाह हो गए हैं। किसानों की पकी हुई सरसो एवं गेंहू आदि फसलें पूर्ण रूपेण नष्ट हो गई है। उपरोक्त दैवीय आपदा को दृष्टिगत रखते हुए किसानों के खेतों का बीमा कंपनियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मौके का तत्काल निरीक्षण कराकर सरकार से पीड़ित किसानों को तत्काल मुआवज दिलाया जाए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks