
पति के मौत के कुछ देर बाद ही निकले पत्नी के भी प्राण
एटा-पति की मौत के कुछ देर बाद ही पत्नी की भी मौत हो गई। जिसके बाद दोनों शव का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया है।
मामला जिले के थाना अवागढ़ के गांव नगला भिकारी का है। गांव के भूमि सिंह (95) का निधन हो गया। अंतिम संस्कार के लिए शव को खेत पर लेकर पहुंचे। अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। तभी घर से फोन आया कि भूमि सिंह की पत्नी प्रीतम (90) का भी निधन हो गया। जिसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया।