नामांकन के समय प्रत्याशियों से सहकारी समितियों का अदेय प्रमाण पत्र लिया जाए

नामांकन के समय प्रत्याशियों से सहकारी समितियों का अदेय प्रमाण पत्र लिया जाए

एटा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव कुमार ने जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को सूचित किया है कि उ0प्र0 सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0 की शाखाओं से वितरित ऋण की बसूली समय से नहीं हो पा रही है। जिला सहकारी बैंक लि0 एटा से वित्त पोषित सहकारी समितियों से वितरित हुए ऋण में से पुराने वितरित ऋण की बसूली की प्रगति अत्यंत खेदजनक है। निकट समय में पंचायत चुनाव होने हैं, जिसमें बड़ी संख्या में उ0प्र0 सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0 की शाखाओं एवं जिला सहकारी बैंक लि0 एटा की शाखाओं से वित्त पोषित समितियों के बकाएदार, वारिसान के प्रत्याशी के रूप में निर्वाचन लड़ने की संभावना है।

सहकारी देयों की बसूली हित में निर्देशित किया जाता है कि आगामी पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों से नामांकन के समय उ0प्र0 सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0 की शाखाओं एवं जिला सहकारी बैंक लि0 एटा की शाखाओं द्वारा वित्त पोषित सहकारी समितियों से अदेय प्रमाण पत्र लिया जाना सुनिश्चित करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks