04 जुआरी जुआ खेलते हुए गिरफ्तार, 1620 रुपये व ताश पत्ता बरामद

एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, 04 जुआरी जुआ खेलते हुए गिरफ्तार, 1620 रुपये व ताश पत्ता बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में जुआ व सट्टे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 17.03.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चार जुआरियों को जुआ खेलते हुए सरकारी ट्यूबल ग्राम मुनव्वरपुर से समय करीब 17.20 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 74/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-

  1. चरन सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी इस्लामपुर पीली थाना मारहरा
  2. राजेन्द्र पुत्र लालाराम निवासी मुनव्वरपुर थाना मारहरा
  3. सत्यपाल पुत्र भूप सिंह निवासी मनोहरपुर थाना मारहरा
  4. नौबत सिंह पुत्र भवानी शंकर निवासी मनोहरपुर थाना मारहरा।

बरामदगी-
1- 1620 रुपये व ताश पत्ता

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-

  1. उ0नि0 श्री मंजीत सिंह
  2. का0 जगवीर सिंह
  3. का0 मनोज कुमार
  4. का0 अनिल कुमार
  5. का0 कुलदीप कुमार
  6. का0 शुभम यादव

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks