शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 10 लीटर कच्ची शराब यूरिया मिश्रित, तथा अवैध असलहा कारतूस बरामद


एटा ~ थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता पुलिस मुठभेड में 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 10 लीटर कच्ची शराब यूरिया मिश्रित, तथा अवैध असलहा कारतूस बरामद । श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड में 01 शातिर अभियुक्त को यूरिया मिश्रित कच्ची शराब, अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 17.03.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर जरारी रोड स्थित गत्ता फैक्ट्री में यूरिया मिश्रित कच्ची शराब बेच रहे अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के बाद 10 कच्ची शराब यूरिया मिश्रित तथा 01 अदद तमन्चा व 02 अदद कारतूस 315 बोर जिन्दा व एक खोखा कारतूस 315 बोर सहित समय करीब 22.40 बजे गिरफ्तार किया गया है इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 122/2021 धारा 307 (पु0मु0) आईपीसी, तथा 123/2021 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 124/2021 धारा 60 आबकारी अधि0 व 272/273 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
1- गोविन्द पुत्र रविन्द्र निवासी ग्राम जरारी थाना जैथरा जिला एटा

बरामदगी-
1- 10 लीटर कच्ची शराब यूरिया मिश्रित
2- 01 अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 खोखा कारतूस

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-

  1. उ0नि0 एस.के.निगम
  2. उ0नि0 चरन सिंह
  3. आरक्षी 968 देवेन्द्र कुमार
  4. आरक्षी 1293 पवन कुमार
    4- आरक्षी 1006 ललित कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks