किसान की बिजली न मिलने को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारियों से फोन पर बात की

भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे जी ने पटियाली विधानसभा क्षेत्र के कस्बा दरियागंज में किसान को फूलमाला से स्वागत किया और किसान की बिजली न मिलने को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारियों से फोन पर बात की और कहां कि किसानों की फसल सूखे नहीं और उन्हें समय पर बिजली दी जानी चाहिए

कासगंज जनपद के कस्बा दरियावगंज में आज भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पटियाली तहसील अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा द्वारा संगठन की पंचायत आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मा०कुलदीप पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) कि हुई और पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशीष पांडेय ने की संचालन राष्ट्रीय प्रमूख महासचिव ठाकुर श्यामवीर सिंह ने किया, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया,
पंचायत में तहसील पटियाली के संगठन की समीक्षा की गयी राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन मजबूती देना पदाधिकारी और कार्यकर्ता तय करते है संगठन का काम किसान मजदूर और गांव गरीब व मज़बूरो पर अन्याय शोषण और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था में सहयोगी बनकर काम करना है संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अनुशासन तथा संगठन के नियमों का पालन करें जहाँ भी किसानों मजदूरों को समस्याग्रस्त देखे पदाधिकारी और कार्यकर्ता उसके लिये आवाज़ उठायें, सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक जूट होकर मज़बूती के साथ अन्याय और शोषण के विरुद्ध आवाज़ उठाते और संघर्ष करें जहाँ भी जब भी आपको ज़रूरत महसूस हो तो हमें अवगत कराये हम पूरी ताक़त के साथ आपके साथ खड़े होंगे
पंचायत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर्दश मिश्रा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीपाल यादव वैद्य जी, राष्ट्रीय सचिव वीरेन्द्र भारद्वाज राष्ट्रीय महासचिव धीरेन्द्र सिंह यादव आदि ने संबोधित किया,
पंचायत में अलीगढ़ मण्डल अध्यक्ष मनोज शर्मा,प्रदेश सचिव पुष्पेन्द्र परीक्षित,प्रदेश महासचिव डा० निर्भय सिंह यादव,प्रदेश सचिव अटल पाण्डेय सहित बंटी ठाकुर, दीपक यादव, अनमोल मिश्रा, आदेश मिश्रा सुनील पाराशर, धुव्र मिश्रा, तौफ़ीक़ खान, राशिद खान, वीरू, हरवीर सिंह यादव,सिंढपुरा ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव, गंजडुंडवारा ब्लॉक अध्यक्ष पंडित ललित कुमार मिश्रा,आदि अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks