सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र से लापता हुई युवती सकुशल बरामद

एटा ~ अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, एक सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र से लापता हुई युवती सकुशल बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर युवती के लापता हो जाने के संबंध में पंजीकृत गुमशुदगी के मामले में लापता चल रही युवती को जनपद शाहजहाँपुर से सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक 15.03.2021 को आवेदक श्री रामदास पुत्र श्री रामचरन निवासी मितौलिया थाना अलीगंज जनपद एटा द्वारा थाना अलीगंज पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 08.03.2021 को वादी की पुत्रवधू शाम को दवाई लेने अलीगंज गयी थी परन्तु अलीगंज से दवाई लेकर आज तक वापस नहीं आयी है। जिसकी काफी तलाश की परन्तु कुछ पता नही चला। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर भीलापता युवती की गुमशुदगी दर्ज की गयी। *बरामदगी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा गुमशुदा युवती की सकुशल बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 16.03.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा उपरोक्त गुमशुदा युवती को जिला चिकित्सालय शाहजहाँपुर से बरामद किया गया है। अग्रिम नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी करने वाली टीम

  1. उपनिरीक्षक श्री विजेन्द्र सिंह
  2. आरक्षी वेदप्रकाश
  3. आरक्षी 268 रीनू यादव

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks