डीएम, एसएसपी, सीडीओ ने तहसील एटा सदर में सुनी जनसमस्याएं

जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

डीएम, एसएसपी, सीडीओ ने तहसील एटा सदर में सुनी जनसमस्याएं

एटा। जिलाधिकारी डॉ0 विभा चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश ने तहसील एटा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुनते हुए मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशानुरूप प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया जाए। सरनऊ में पंचायतघर पर कब्जे मिलने की शिकायत का गंभीरतापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान लोहाखार ग्राम के डीलर द्वारा राशन की घटतौली करने की शिकायत पर डीएसओ को राशन पूरी मात्रा में वितरण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वरासत दर्ज के प्रकरणों को गंभीरता पूर्व निस्तारित किया जाए।

पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए समस्त कार्यालयाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष अपने कार्यालय में कार्यरत समस्त कर्मचारियों का डाटा फीड कराना सुनिश्चित करेें। तहसील एटा सदर में फरियादियो द्वारा कुल 93 शिकायती पत्र प्रस्तुत किए गए, जिसमें से 11 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार ने तहसील अलीगंज में एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में जनता की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान 30 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 05 का निस्तारण किया गया। तहसील जलेसर में उप जिलाधिकारी एसपी वर्मा, तहसीलदार आरके त्यागी सहित अन्य अधिकारियों ने जन समस्याओं को सुना। इस दौरान फरियादियो द्वारा 20 शिकायत निस्तारण हेतु प्रस्तुत की गई, जिसमें से 01 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश, सीएमओ डा0 अरविंद कुमार गर्ग, सीवीओ एसपी सिंह, एसडीएम सदर अबुल कलाम, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, पीडी डीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, अधिशासी अभियंता जल निगम एएस भाटी, डीआईओएस मिथलेश कुमार, बीएसए संजय सिंह, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, डीएसओ राजीव कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks