बाराबंकी आज यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले दो दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल का आयोजन क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या में यूनियन बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा आयोजित किया गया
जिस हड़ताल का मुख्य प्रयोजन सरकार द्वारा घोषित बैंको के निजीकरण की घोषणा के विरोध में रखा गया था जिसमे बैंक कर्मियों के द्वारा मोदी सरकार और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ पुरजोर नारेबाजी के साथ आयोजित हुआ इसी कड़ी में यूनियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (उत्तरप्रदेश& उत्तराखंड) मध्य एवं पश्चिम के उप महामंत्री रवि किरण करपात्री ,
अयोध्या क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री निखिल मिश्रा, जयन्त कुमार, सन्तोषबली पांडेय , विनोद दुबे, मोहम्मद अदनान, रजनीश पांडेय, आशीष वर्मा ,कुणाल,,नीरज, योगेंद्र, राहुल, नीलिमा वर्मा मौजूद रहे रवि किरण जी द्वारा बताया गया कि अगर सरकार के कानों में इस सांकेतिक हड़ताल का कुछ फर्क नही पड़ा तो बैंक यूनियन द्वारा अनिश्चित कालीन समय के लिए हड़ताल की घोषणा की जाएगी गौरतलब है कि बैंकों द्वारा आम जनमानस के भले के लिये हड़ताल का आयोजन किया गया है जिससे आम नागरिक को निजीकरण के कारण होने वाले बड़ी हुई बैंकिंग दर का खामियाजा ना भुगतना पड़े।। उपमहामंत्री रवि किरण द्वारा बताया गया कि सरकार पूंजीपतियों के भले के लिए कार्य कर रही है तथा आम जनमानस का खून पसीना का पैसा निजी हाथों में सौपने की तैयारी है जिससे पैसे का दुरुपयोग होना तय है तथा बचत राशि की सुरक्षा संशय में है।