सटोरिया सट्टा लगाते 1240 रूपया व सट्टा पर्ची सहित रंगेहाथ गिरफ्तार

एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता एक सटोरिया सट्टा लगाते 1240 रूपया व सट्टा पर्ची सहित रंगेहाथ गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में थाना मारहरा पुलिस द्वारा 01सटोरिये को 1240 रूपया व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है । घटनाक्रमानुसार थाना मारहरा पुलिस द्वारा दिनांक 14.03.2021 को मुखबिर की सूचना पर 01 सटोरिया मोहम्मद नाजिम पुत्र मोहम्मद हाशिम नि0 मो0 काजी कस्बा व थाना मारहरा जनपद एटा को1240 रूपया व सट्टा पर्ची सहित बैंड बाली गली मारहरा व थाना मारहरा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध 13 जी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–
1- मोहम्मद नाजिम पुत्र मोहम्मद हाशिम नि0 मो0 काजी कस्बा व थाना मारहरा जनपद एटा।

बरामदगी।
1- 1240 रु0 व सट्टा पर्ची।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. उ0नि0 श्री मंजीत सिंह
  2. का0 कुलदीप
    3.का0 शुभ

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks