
एटा ब्रेकिंग- महाशिवरात्रि पर पक्षी विहार पर लगा रहा जाम जलेसर: महाशिवरात्रि पर्व को लेकर गुरुवार को क्षेत्र के शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। वही पटना पक्षी विहार में श्रद्धालुओं के सैलाब को लेकर जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। जिसे लेकर पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। महाशिवरात्रि पर्व पर पटना पक्षी विहार स्थित पूर्णइच्छेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं का सैलाब नजर आया प्रातः 3 बजे से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु महादेव का अभिषेक करने पक्षी विहार स्थित शिवालय पर पहुंचे। स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों तथा प्रशासन के संयुक्त प्रयास से मंदिर पर व्यवस्था चाक-चौबंद रही। वही वाहनों की भीड़ के चलते जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर जाम का माहौल बना रहा। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन को भारी मशक्कत करनी पड़ी। एसडीएम एसपी वर्मा, तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी, सीओ देव आनंद तथा कोतवाली प्रभारी कृष्णपाल सिंह कई थानों के पुलिस बल के साथ व्यवस्था बनाने को लगे रहे। शाम 4 बजे तक मार्ग पर श्रद्धालुओं का दबाव बना रहा। पक्षी विहार पर लगे शिव मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की ।