मोदी सरकार ने बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा 49 से बढ़ाकर 74 फीसदी करने को दी मंजूरी

मोदी सरकार ने बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा 49 से बढ़ाकर 74 फीसदी करने को दी मंजूरी

आर्थिक सुधार की दिशा में मोदी सरकार ने एक और अहम फ़ैसला लिया है. बैठक में केंद्रीय कैबिनेट ने बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने को मंज़ूरी दे दी है. फ़ैसले के मुताबिक़ बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाकर 74 फ़ीसदी की जाएगी. फ़िलहाल ये सीमा 49 फ़ीसदी है. 2015 में मोदी सरकार ने ही इस क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा 26 फ़ीसदी से बढ़ाकर 49 फ़ीसदी कर दिया था.

इस फ़ैसले को अमल में लाने के लिए अब बीमा क़ानून में संशोधन किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक़ संशोधन बिल को संसद के वर्तमान सत्र में ही पेश किया जाएगा. इस क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने का ऐलान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में भी किया था. उन्होंने कहा था कि निवेश की सीमा बढ़ाने के साथ साथ कुछ ऐसे उपाय भी किए जाएंगे जिसे स्वदेशी हित की रक्षा भी की जा सके.

एक अन्य फ़ैसले में कैबिनेट ने प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा कोष के गठन को भी मंज़ूरी दी है. कोष का उद्देश्य स्वास्थ्य सेक्टर के विकास के लिए एक तय फंड मुहैया करवाना है. करदाताओं से लिए जाने वाले स्वास्थ्य और शिक्षा सेस के ज़रिए अर्जित होने वाले पैसे को अब इसी कोष में जमा किया जाएगा. सरकार फ़िलहाल करदाताओं से 4 फ़ीसदी स्वास्थ्य और शिक्षा सेस के रूप में लेती है. कोष में जमा पैसों का इस्तेमाल आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना जैसे फ्लैगशिप कार्यक्रमों में किया जाएगा.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks