महाशिवरात्रि त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए तैनात किये गए मजिस्ट्रेट

महाशिवरात्रि त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए तैनात किये गए मजिस्ट्रेट

एटा। जिला मजिस्ट्रेट डॉ विभा चहल ने सूचित किया है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पर्व 11 मार्च को मनाया जाएगा। इस अवसर पर शिव भक्तों एवं श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न गंगा घाटों नदियों सरोवओं से जल लेकर शिवालयों एवं शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार चंद्रप्रकाश तहसीलदार सदर को कैलाश मंदिर एटा, अलंकार अग्निहोत्री अपर उप जिलाधिकारी को शिव मंदिर परसोंन, रविंद्र प्रताप सिंह नायब तहसीलदार सदर को शिव मंदिर रिजोर, राजेश कुमार तहसीलदार अलीगंज को शिव मंदिर अलीगंज, राकेश कुमार त्यागी तहसीलदार जलेसर को शिव मंदिर पटना पक्षी विहार जलेसर हेतु तैनात किया गया है।

उन्होंने निर्देश दिए कि तैनात सभी मजिस्ट्रेट अपने ड्यूटी स्थल पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे तथा कुशलता की सूचना उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा समस्त जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने तहसील में शांति व्यवस्था हेतु प्रभारी रहेंगे। समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट आगामी त्योहारों एवं पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति की बैठक कर लें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks