BJP में शामिल हुए मिथुन दा, बोले- कोई आपका हक छीनेगा तो हम खड़े हो जाएंगे, PM मोदी का होगा संबोधन

BJP में शामिल हुए मिथुन दा, बोले- कोई आपका हक छीनेगा तो हम खड़े हो जाएंगे, PM मोदी का होगा संबोधन

बंगाल की राजनीति में आज का दिन काफी अहम है. अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. कुछ ही देर में कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेगा रैली संबोधित करेंगे.

बीजेपी में शामिल होने के बाद कोलकाता ब्रिगेड परेड ग्राउंड से मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, जो आपका हक छीनेगा हम उसके खिलाफ खड़े होंगे. आज का दिन मेरे लिए सपने जैसा है. इतने बड़े नेताओं के साथ मंच साझा करूंगा, ऐसा मैंने कभी सोचा नहीं था. ममता बनर्जी का नाम लिए बिना बाहरी बनाम भीतरी का जवाब देते हुए मिथुन ने कहा, बंगाल में रहने वाला हर कोई बंगाली है. हम गरीबों के लिए काम करना चाहते हैं. गरीबों के लिए काम करना मेरा सपना है. मिथुन ने कहा, मैं जो बोलता हूं वो करता हूं. मैं पानी का सांप नहीं, कोबरा हूं. 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks