
एटा ~ थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, 01 अभियुक्त 30 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त लीलाधर पुत्र धनपाल निवासी परधनापुर थाना जसरथपुर जनपद एटा को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मी ढावा नथुआपुर के सामने सड़क पर थाना जसरथपुर एटा से दिनांक 05/03/2021 को समय करीब 19: 00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता
- लीलाधर पुत्र धनपाल निवासी परधनापुर थाना जसरथपुर जनपद एटा। बरामदगी का विवरण
1- 30 ली0 अवैध कच्ची शराब
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- SHO श्री सुभाष सिंह कठेरिया
- SI श्री गेंदालाल
- का0 हरिओम
- का0 सुगम कुमार