
एटा ~ थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बागवाला पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त गौरव पुत्र श्री धारा सिंह निवासी मानिकपुर थाना बागवाला जिला एटा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 06.03.2021 को वादी श्री पीतम पुत्र श्री मलिखान सिंह निवासी मानिकपुर थाना बागवाला जिला एटा द्वारा थाना बागवाला पर इस आशय की तहरीर दी गई कि दिनांक 06.03.2021 को गौरव तथा दाताराम ने वादी की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया है। इस सूचना पर थाना बागवाला पर *मुअ0सं0- 50/2021 धारा 376, 323 भादवि* बनाम गौरव व दाताराम निवासीगण मानिकपुर थाना बागवाला जिला एटा पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा मुकदमा उपरोक्त के आरोपी युवकों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बागवाला को निर्देशित किया गया। दिनांक 06.03.2021 को थाना बागवाला पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्त गौरव पुत्र श्री धारा सिंह निवासी मानिकपुर थाना बागवाला जिला एटा को कीलरमऊ प्रतीक्षालय के पास से समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- गौरव पुत्र श्री धारा सिंह निवासी मानिकपुर थाना बागवाला जिला एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- थानाध्यक्ष रामकेश राजपूत
2- का0 निखिल कुमार
3- का0 हरीश कुमार