म्यामार आर्मी ने प्रदर्शनकारियों को दी धमकी, TikTok वीडियो बना कहा – बाहर निकले तो मार देंगे गोली

म्यामार आर्मी ने प्रदर्शनकारियों को दी धमकी, TikTok वीडियो बना कहा – बाहर निकले तो मार देंगे गोली

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद सेना विरोधियों को बुरी तरह से कुचल रही है. सैन्य तख्तापलट का विरोध कर रही जनता पर गोलियां चलवा रही है. अबतक ऐसे विरोध प्रदर्शनों में सेना और म्यांमार की पुलिस दर्जनों लोगों की हत्याएं कर चुकी है तो दर्जनों लोग घायल हैं. इस बीच खबरें आ रही हैं कि म्यांमार की सेना और पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल आम लोगों को धमकाने में कर रही है. ऐसा ही एक TikTok वीडियो सामने आया है, जिसमें म्यांमार सेना का एक अधिकारी लोगों को धमका रहा है कि वो रात भर बाहर घूमेगा और जो भी घर से बाहर या सड़कों पर दिखा, वो उसे गोली मार देगा. हालांकि अब टिकटॉक कंपनी ऐसे वीडियोज को अपने प्लेटफॉर्म से हटा रही है.

म्यांमार में डिजिटल राइट्स ग्रुप मिडो ने कहा कि उसे टिकटॉक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 800 से अधिक ऐसे वीडियो मिले हैं, जिसमें म्यांमार की सेना या पुलिस से जुड़े लोग आम लोगों और खास कर सैन्य तख्तापलट का विरोध कर रहे लोगों को धमका रहे हैं. इन वीडियो की वजह से हिंसा में भी तेजी आई है. संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि सिर्फ बुधवार को ही म्यांमार में सेना और पुलिस की गोलीबारी में 38 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

इससे पहले शनिवार को भी कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई थी. मिडो के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हताइके हताइए ऑन्ग ने कहा कि ऐसे सैकड़ों वीडियो में पुलिस और आर्मी के जवान अपनी वर्दियों में दिख रहे हैं और साफ कह रहे हैं कि अगर कोई घरों से बाहर निकला और किसी ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया, तो वो उसे गोली मार देंगे.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks