अंत्योदय राशन व गृहस्थ कार्डधारकों को मिलेगा चीनी और केरोसिन

लखनऊ
अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को इस बार जनवरी से मार्च तक की तीन किलो चीनी भी दी जाएगी। इस संबंध में खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने आदेश जारी कर दिया है। चना, चीनी, मिट्टी तेल व मक्का के वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा अनुमन्य नहीं होगी। दोनों प्रकार के राशन कार्डधारकों को दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से गेहूं व तीन रुपये किलो के हिसाब से चावल दिया जाएगाअन्त्योदय कार्डधारकों को से 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चीनी दी जाएगी। 26 चिह्नित जिलों में मक्का बांटा जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में अंत्योदय राशन कार्डधारकों को दुकानों में बचा हुआ मिट्टी तेल भी दिया जाएगा।