ओटोलिफ्टर गैंग का भंडाफोड, पुलिस मुठभेड़ के बाद एक शातिर अन्तर्जपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 06 मोटर साइकिलें तथा अवैध असलहा कारतूस बरामद

एटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता – ओटोलिफ्टर गैंग का भंडाफोड, पुलिस मुठभेड़ के बाद एक शातिर अन्तर्जपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 06 मोटर साइकिलें तथा अवैध असलहा कारतूस बरामद। दिनांक 03.03.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस मुठभेड़ के बाद एक शातिर अन्तर्राज्यीय वाहन चोर को रुपधनी रोड़ के पास झाड़ियों से गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य अभियुक्त मौके से भाग निकले। जामातलाशी तथा मौके से चोरी की 06 मोटर साइकिलें, 01 तमंचा, 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। सख्ती से पूछे जाने पर गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने ये मोटर साइकिलें अपने भागे हुए साथियों के साथ मिलकर आसपास के जिलों से चोरी की हैं, तथा आज इन्हें बेचने के लिए बाहर ले जाने हेतु यहाॅ इकट्ठा हुए थे। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना जैथरा, एटा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- बबलू पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी शाहबाजपुर थाना जैथरा एटा।

फरार अभियुक्तों का नामपता-
1- देवेन्द्र पुत्र शिवपाल सिंह निवासी सुल्तानपुर, धुमरी थाना जैथरा, एटा।
2- जितेंद्र पुत्र कामता प्रसाद निवासी बरखेड़ा थाना कुरावली, मैनपुरी।

बरामदगीः-
1- 06 मोटर साइकिलें
2- 1 तमंचा, 1 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस 315 बोर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम (थाना जैथरा):-
1- प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार
2- उ0नि0 श्रवण कुमार
3- उ0नि0 नितिन कुमार
4- आ0 रोहित
5- आ0 देवेन्द्र
6- आ0 लोकेश
7- आ0 चालक शीशपाल सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks