कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ रहे बुजुर्ग पूर्व एमएलसी ने भी लगवाई वैक्सीन

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ रहे बुजुर्ग पूर्व एमएलसी ने भी लगवाई वैक्सीन जलेसर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुजुर्गों को लगाए जा रहे कोरोना वैक्सीन के टीके को लेकर बुजुर्गों में उत्साह का माहौल है । पहले दिन टीके लगवाने के लिए बुजुर्ग पहुंच रहे हैं ,सबसे पहले टीकाकरण में पूर्व एमएलसी पप्पू भैया ने जलेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर टीकाकरण कराया ,तदोपरांत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह संयोजक दिनेश बंसल वरिष्ठ पत्रकार अशोक भारद्वाज टीकाकरण कराया । जलेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ पवन शर्मा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रत्येक सप्ताह के सोमवार गुरुवार एवं शुक्रवार को टीके लगाए जाएंगे उन्होंने बुजुर्गों से आवान किया है कि वह टीकाकरण कराने आने के दौरान अपना पहचान पत्र आधार कार्ड अवश्य साथ लाएं ताकि असुविधा से बचा जा सके ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks