
एटा-
एटा -भगाकर ले जाई गयी अपह्रत युवती बागवाला पुलिस ने सकुशल बरामद की,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना बागवाला एटा पुलिस द्वारा थाना बागवाला एटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 26/2021 धारा 363, 366 भादवि में अपह्रता को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
घटनाः- दिनांक 12.2.2021 को वादी द्वारा थाना बागवला पर इस आशय की सूचना दी कि वादी पुत्री को दिनांक 11.02.2021 को समय लगभग 14.00 बजे नन्नेलाल पुत्र कन्हईलाल निवासी छिछोरा थाना ढोलना जिला कासगंज बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस सूचना पर थाना बागवाला एटा पर मु0अ0सं0 26/2021 धारा 363/366 भादवि पंजीकृत किया गया *बरामदगीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में अपह्रता की बरामदगी करने हेतु थानाध्यक्ष बागवाला एटा को निर्देशित किया गया। दिनांक 03.03.2021 को अभियोग उपरोक्त की घटना में अपह्रता / पीड़िता अपह्रता निवासी ग्राम पहरा थाना बागवाला जिला एटा को मुखिबर की सूचना पर बस अड्डा कोतवाली नगर एटा से समय 09.30 बजे सकुशल बरामद किया गया।
बरामद करने वाला पुलिस बल-
1- उ0नि0 किशोरीलाल मीना
2- का0 विजय कुमार
3- महिला का0 पूजा शर्मा
4- हो0गा0 शिशुपाल सिंह