मुरादाबाद मंडी समिति में 100 से अधिक सब्जी वालों के लिए गए सैम्पल, रैंडम सैम्पल में मिला था एक पॉजिटिव

 

 

मुरादाबाद: जनपद में पिछले हफ्ते में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं, वहीँ शुक्रवार को रैंडम सैम्पलिंग में सब्जी वाला और दूध वाले के पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद अब प्रशासन ने मंडी समिति में विशेष रूप से अभियान चलाकर आज करीब 100 से अधिक सब्जी विक्रेताओं के सैम्पल लिए। ये सभी डोर टू डोर सब्जी सप्लाई करते हैं। प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि ये सैम्पल इसलिए किये जा रहे हैं कि ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि जिससे हम सब्जी या अन्य सामान ले रहे हैं वो पूरी तरह स्वस्थ है।

सब्जी वालों के लिए सैम्पल
मंडी समिति में प्रशासन द्वारा मोहल्लों में डोर टू डोर सब्जी सप्लाई करने के लिए विशेष गाड़ियां लगाईं गयीं हैं। शुक्रवार को हॉटस्पॉट इलाके में पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए हैं। अब इस पर कोई और लापरवाही भारी न पड़ जाए आज सुबह ही मझोला मंडी समिति में सब्जी विक्रेताओं के सैम्पल लिए गए। करीब 100 से अधिक सैम्पल मौके पर मौजूद स्वाथ्य विभाग की टीम ने लिए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। इससे ये पता चल सकेगा कि कहीं हॉटस्पॉट इलाके के बाहर तो नहीं संक्रमण फ़ैल रहा है।

रैंडम सैम्पल लिए थे
यहां बता दें कि एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण की कुछ रफ़्तार कम हुई थी। लेकिन रैंडम सैम्पल में दूध वाला और सब्जी वाले पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। जिसके बाद आज अभियान चलाकर सबसे पहले ऐसे लोगों के सैम्पल लिए जा रहे हैं।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks