
एटा ~ थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त 20 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय कुमार के नेतृत्व में थाना जसऱथपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को प्लास्टिक की कट्टी में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 01.03.2021 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा एक नफर अभि0 नसीम खाँ पुत्र सलीम खाँ निवासी नई बस्ती घिरोर थाना घिरोर जनपद मैनपुरी को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित मुखबिर की सूचना पर नंगला नया व सरौठ मार्ग पर, ट्यूबवेल के सामने थाना जसरथपुर एटा से समय करीब 16.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी |
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता
- नसीम खाँ पुत्र सलीम खाँ निवासी नई बस्ती घिरोर थाना घिरोर जनपद मैनपुरी बरामदगी का विवरण
1- 20 ली0 अवैध कच्ची शराब
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- SI श्री गेंदालाल
- का0 1266 महेन्द्र सिंह