कर्मवीर: हॉटस्पॉट इलाकों में ड्यूटी के साथ जवानों ने गरीबों को राशन बांटकर जीता दिल

 

मुरादाबाद: कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूरे देश में तीसरे चरण का लॉक डाउन चल रहा है। वहीँ ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों की रोजी-रोटी भी प्रभावित हुई है। जिसकी मदद सरकार के साथ-साथ कई NGO भी कर रहे हैं। इसमें पुलिस बल भी पीछे नहीं हैं। जी हां इसी क्रम में आज पुलिस व RAF के जवानों ने अपने पैसे जमा कर गरीबों के लिए राशन की 250 किटस बेसहाराओं को बांटी साथ ही कोरोना से बचाव हेतु मास्क व साबुन भी वितरित किये गए।

गरीबों को बांटा राशन
देश भर की ही तरह मुरादाबाद जिले में भी पिछले कई हफ्तों से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जारी लाकडाउन के कारण जिले भर में कई गरीब एंव जरूरत मंदों को खाने पीने के सामान की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जहां बड़ी संख्या में सामाजिक एंव धार्मिक संगठनों की तरफ से ऐसे लोगों के लिए सहायता हेतू कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं पिछले कई हफ्तों से दिन रात कोरोना वायरस को रोकने के लिए लॉक डाउन को प्रभावशाली तरीके से लागू करने के लिए डियूटी दे रहे RAF व पुलिस के जवानों एंव अधिकारियों ने एक अनोखी मिसाल का प्रदर्शन करते हुए अपनी जेबों से अपने वेतन से आपस में पैसे जमा करके कटघर क्षेत्र के दस सराय में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब एंव जरूरत मंद लोगों के लिए राशन की 250 किटस तैयार कर वितरित की गई। जिनमें दस किलो ग्राम आटा,दस किलोग्राम चावल,दो किलो ग्राम चीनी,दो किलो ग्राम दालें,नमक और सरसों का तेल,आलू-प्याज शामिल है। साथ ही साथ कोरोना से निपटने हेतु मास्क व साबुन भी लोगो को बांटे गए।

निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
डिप्टी कमांडेट RAF योगेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि इसका लोगों की सुरक्षा हमारी पहले जिम्मेदारी है। लेकिन सामाजिक जिम्मेदारी का भी एहसास हमें खूब है। लिहाजा इसके तहत ही इस तरह का फैसला लिया गया। वहीँ एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने इस प्रयास को सराहा। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी लगातार अपनी ड्यूटी कर समाज की सेवा कर रहे हैं। उसमें इस तरह का प्रयास वाकई काबिले तारीफ है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks