
सम्पूर्ण समाधान दिवस कल 02 मार्च को
एटा।जनता की समस्याओं, शिकायतों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के उद्देश्य से जनपद की तीनों तहसीलों में 02 मार्च मंगलवार को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
डीएम डा0 विभा चहल, एसएसपी सुनील कुमार सिंह अलीगंज तहसील में, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र तहसील एटा में, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार जलेसर तहसील में उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को निस्तारित करेंगे। समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण तहसील अलीगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौजूद रहेंगे। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कोविड-19 की गाईडलाइन के अनुसार किया जाएगा।