सिद्धार्थनगर
दो- दो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के होने के बाद भी नहीं हुआ गांव का विकास।

विकास को आज भी तरस रहा है डुमरियागंज तहसील का यह पिकौरा गांव।
मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का यह पिकौरा गांव।
सड़क , नाली भी नहीं है इस गांव में। बरसात के दिनों में बहुत होती है परेशानी मरीज को चारपाई पर लाद कर पहुंचाते हैं सड़क पर। तब पहुंचते हैं अस्पताल।
स्थानीय लोगों की मानें तो ब्राह्मण गांव होने की वजह से प्रधान सेक्रेटरी ने नहीं किया विकास का कोई भी काम।