यूपी में महिला नाबालिग लड़के को बहला-फुसलाकर ले गई घर, फिर किया रेप, केस दर्ज

यूपी में महिला नाबालिग लड़के को बहला-फुसलाकर ले गई घर, फिर किया रेप, केस दर्ज
Highlightsइस मामले में विशेष न्यायाधीश प्रतिमा त्रिपाठी ने केस दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैंपुलिस से मदद नहीं मिलने पर पीड़ित परिवार कोर्ट पहुंचा, जहां जज ने पुलिस को केस दर्ज कर मामले की जांच करने का आदेश दिया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक महिला द्वारा नाबालिग लड़के के साथ रेप किए जाने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

हिन्दुस्तान अखबार के रिपोर्ट मुताबिक, महिला पर रेप का आरोप नाबालिग लड़के ने ही लगाया है। लड़के के परिवार वालों ने कोर्ट में इस संबंध में महिला के खिलाफ शिकायत की थी।

इसके बाद इस मामले में विशेष न्यायाधीश प्रतिमा त्रिपाठी ने केस दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

2016 में पड़ोस की महिला द्वारा रेप किए जाने का आरोप लगाया है-

दरअसल, सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़के के परिवार ने आरोप लगाया था कि 2016 में पड़ोस में रहने वाली महिला ने लड़के का रेप किया था। महिला बहलाफुसलाकर लड़के को अपने साथ ले गई थी, इसके बाद घर में उसका यौन उत्पीड़न किया।

कोर्ट के आदेश के बाद यूपी पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है-
इस मामले में परिवार का कहना है कि पहले थाना व जिला पुलिस कप्तान के पास इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी। लेकिन, कार्रवाई नहीं होने के बाद कोर्ट को शरण लिया। जहां कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks