03 मादक पदार्थ तस्कर एक किलो पांच सौ ग्राम सफेद नशीला पाउडर डायजापाम सहित गिरफ्तार

एटा ~ थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, 03 मादक पदार्थ तस्कर एक किलो पांच सौ ग्राम सफेद नशीला पाउडर डायजापाम सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व कुशल नेतृत्व में मादक पदार्थों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 27.02.2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तगणों को चेकिंग के दौरान एक किलो पांच सौ ग्राम सफेद नशीला पाउडर (डायजापाम) सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 175/2021 धारा 8/22 एन.डी.पी.एस एक्ट, 176/2021 धारा 8/22 एन.डी.पी.एस एक्ट तथा मु0अ0सं0 177/2021 धारा 8/22 एन.डी.पी.एस एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्तगण का नाम पताः-
1.आशीष कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी नागलोई नजफगढ रोड, कुवंर सिंह नगर थाना सौला नई दिल्ली

  1. राहुल कुमार पुत्र विनोद दिवाकर निवासी मौहल्ला श्याम नगर थाना कतोवाली नगर एटा
  2. अकरम पुत्र स्व0 निशार निवासी मौ0 चामुण्डा गेट थाना कोतवाली नगर जिला कासगंज गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्मचारीगण
  3. उ0नि0 श्री मोहित राणा
  4. का0 86 रवीश कुमार
  5. का0 691 मोनू कर्दम बरामदगीः – 1- 06 बंडल माल (जिसमें एक किलो पांच सौ ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम बरामद किया गया )

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks