मथुरा: द्वारिकाधीश मंदिर में गढ़ा होली का डांढ़ा

*#Mathura *मथुरा: द्वारिकाधीश मंदिर में गढ़ा होली का डांढ़ा* *आस्था के रंगों में सराबोर हुए श्रद्धालु* ◾माघ पूर्णिमा के अवसर पर मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में होली का डांढ़ा (डंडा) गाढ़ दिया गया है। ◾इस अवसर पर मंदिर परिसर में मौजूद भक्त ठाकुर द्वारिकाधीश के प्रसादी स्वरूपी रंग-गुलाल से सराबोर हो गए। ◾मंदिर परिसर ठाकुरजी के जयकारों से गूंज उठा।  ◾’सब जग होरी या ब्रज होरा’ वाली कहावत यहां हर वर्ष चरितार्थ होती है। ब्रज में फाग महोत्सव 40 दिन तक चलता है। ◾इस दौरान हर दिन होली के कार्यक्रम होते हैं। *ब्रज की होली के प्रमुख कार्यक्रम* – 22 मार्च बरसाना में लड्डू होली। – 23 मार्च को बरसाना में लट्ठमार होली। – 24 मार्च को नंदगांव में लट्ठमार होली। – 25 मार्च को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लट्ठमार होली। – 27 मार्च को गोकुल में छड़ी मार हुरंगा। – 29 मार्च को चतुर्वेदी समाज का डोला।  – 31 मार्च को बलदेव (दाऊजी) में हुरंगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks