
जे ई शिवम वर्मा और कॉन्स्टेबल शिवकुमार के खिलाफ एफ आई आर दर्ज
गाजियाबाद कचहरी में वकालत करने वाले एडवोकेट सुमित त्यागी कनौजा के घर के बाहर बिजली का खम्बा था जिसको हटाने के लिए जे ई शिवम वर्मा ने लिए 10000 रुपये और अपने लाइनमैन से खम्बा हटवाने के बाद अपने साथ एक पुलिस कांस्टेबल शिव कुमार को ले जाकर सुमित कनौजा से 15000 रुपये की अवैध रूप से मांग की जब 15000 रुपये देने से मना किया तो सुमित कनौजा व उनके बुजुर्ग पिता के साथ गली गलौच व बदतमीजी की और बिजली के झूठे मुकद्दमे में जेल भेजने की धमकी दी।
जब इसकी शिकायत सुमित त्यागी ने थाना मुरादनगर में की तो उन्होंने कोई कारवाई नही की उसके बाद कप्तान साहब से शिकायत की तब भी कोई कारवाई नही हुई।उल्टे चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने वकील साहब को ही झूठे मुकद्दमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी।
न्याय के लिए जब सुमित त्यागी ने प्रार्थना पत्र माननीय न्यायालय सी जे एम साहब गाजियाबाद में दाखिल किया तो दरोगा ने 6 महीने तक रिपोर्ट नही भेजी और जब भेजी तो वकील साहब के खिलाफ ही जे ई शिवम वर्मा और कॉन्स्टेबल शिवकुमार से सांठ गांठ व साज करके रिपोर्ट भेज दी और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गाजियाबाद को ही लिख दिया कि प्रार्थना निरस्त करने योग्य है उसको निरस्त करने की कृपा करें।उसके बाद सी जे एम साहब ने दरोगा को तलब करके खूब डांट लगाई और भविष्य में ऐसी गलती न करने की चेतावनी भी दी
जे ई शिवम वर्मा जो कि हाल तैनात नूरपुर बिजली घर व कॉन्स्टेबल शिवकुमार के खिलाफ माननीय न्यायालय से धारा 161,162,163,165,323,504 IPC में थाना मुरादनगर में मुकद्दमा दर्ज करने के आदेश पारित किए हैं जिसका मुकद्दमा अपराध संख्या 0119/2021 है
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गाजियाबाद ने दरोगा जितेंद्र कुमार थाना मुरादनगर को स्पष्ट व साफ विवेचना करने के लिए आदेशित किया है।