
UP में बिना तैयारी के स्कूल खोलने को लेकर PIL, HC ने सरकार से मांगा जवाब
उत्तर प्रदेश में कोरोना काल में बिना तैयारी के कक्षा 1 से 8 तक स्कूल खोलने को लेकर जनहित याचिका हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में दाखिल की गई है. मामले में हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से जवाब तलब किया है. कोर्ट ने पूछा है कि स्कूलों में कोरोना से बचाव के दिशा-निर्देशों के पालन को सुनिश्चित कराने के लिए सरकार ने क्या किया? अगर किसी स्कूल ने दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी? हाईकोर्ट ने मामले में सरकार से 10 दिन में जवाब मांगा है.
बता दें पिछले दिनों यूपी सरकार ने 1 से लेकर 8वीं कक्षा तक स्कूल खोलने को लेकर गाइडलाइन्स जारी की थी. यूपी में 1 से 5वीं तक के लिए स्कूलों को 1 मार्च से खोला जाना है. वहीं 6ठीं से 8वीं तक के स्कूल खुल चुके हैं.