ग्रेटरनोएडा – अल्फा 2 में रहने वाले दंपत्ति की हत्या

— डबल मर्डर से सनसनी —

GreaterNoida

ग्रेटरनोएडा – अल्फा 2 में रहने वाले दंपत्ति की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बुजुर्ग का शव बेसमेंट में और महिला का शव कमरे में पड़ा हुआ मिला। डबल मर्डर की सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए वारदात पर पहुंच छानबीन शुरू की. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि लूटपाट का विरोध करने पर इन दोनों बुजुर्गो को मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक घर में लूट करने आये बदमाशों ने पहले महिला की गला दबाकर हत्या की, फिर पति को बेसमेंट में लेकर गए और उनकी भी हत्या कर दी। पुलिस की मानें तो रात घर में पार्टी चली थी। इसमें शराब का भी सेवन किया गया था। मौके से शराब की बोतल और खाने-पीने का अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस घर के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks