मी टू केस में एमजे अकबर को झटका देते हुए जज बोले- सीताजी की रक्षा करने आया था जटायु

मी टू केस में एमजे अकबर को झटका देते हुए जज बोले- सीताजी की रक्षा करने आया था जटायु

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एमजे अकबर की तरफ से दायर आपराधिक मानहानि केस में पत्रकार प्रिया रमानी को दिल्ली की एक अदालत ने राहत देते हुए बरी कर दिया. इस दौरान कोर्ट की तरफ से पौराणिक कथाओं का जिक्र किया गया. कोर्ट ने रामायण का हवाला देते हुए उस वक्त का वर्णन किया जब सीता जी को रावण पुष्पक विमान में हरण कर ले जा रहा होता है, और कहा कि महारानी सीता की रक्षा के लिए जटायु आया था.

कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि महिलाओं को यह अधिकार है कि दशकों के बाद भी अपने साथ हुए अन्याय को सामने रखे. उसने कहा कि भारत की महिलाओं को सिर्फ बराबरी की आवश्यकता है. एमजे अकबर बनाम प्रिया रमानी केस में कोर्ट ने यह टिप्पणी करते हुए कहा कि एक व्यक्ति जिसका सामाजिक दर्जा है, वह भी यौन उत्पीड़क हो सकता है.

एमजे अकबर ने प्रिया रामानी के खिलाफ यह कहते हुए आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था कि प्रिया रमानी की तरफ से  Me Too कैंपेन के दौरान किए गए ट्वीट से उनकी मानहानि हुई है. जबकि उनके ऊपर इस तरीके के आरोप इससे पहले कभी नहीं लगे थे. अदालत में इस मामले पर विस्तृत बहस के बाद यह फैसला सुनाया गया है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks