
#Etah….
सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कमसान के पास साईकिल से जाते समय 40 वर्षीय प्रभात पुत्र श्रीनिवास निवासी कमसान कोतवाली देहात को कार ने रौंद दिया। हादसे में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने अन्यंत्र रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा हुए सड़क हादसों में जनपद मैनपुरी के भौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अलीपुरखेडा निवासी प्रेमप्रकाश की पत्नी वविता, जिला मुरैना के ग्राम बरईया निवासी बंटू पुत्र रामकटियार घायल हुआ है।