फर्जी तरीके से जनप्रतिनिधियों के दस्तावेज बनाकर लोगों से रुपए ऐंठने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, फर्जी कागजात बरामद

एटा – फर्जी तरीके से जनप्रतिनिधियों के दस्तावेज बनाकर लोगों से रुपए ऐंठने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, फर्जी कागजात बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा फर्जी तरीके से जनप्रतिनिधियों के दस्तावेज बनाकर लोगों से रुपए ऐंठने वाले युवक को फर्जी कागज़ातों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-* दिनांक 09.02.2021 को पूर्व सभासद नगर पंचायत अवागढ़ श्री रविंद्र कुमार वार्ष्णेय द्वारा थाना अवागढ़ पर इस आशय की सूचना दी गई कि अवागढ़ नगर के डाकखाने में आधार कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है जिसमें डॉक्टर प्रमोद चौरसिया द्वारा अन्य डाककर्मियों के साथ मिलकर जनप्रतिनिधियों के फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों से रुपए ऐंठते हैं। इस संबंध में थाना अवागढ़ पर *मुअसं- 40/2021 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादंवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* दिनांक 10.02.2021 को थाना आवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्त को उसी के घर के पास से समय करीब 9:50 बजे गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा घटना में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1- डॉ. प्रबल चौरसिया पुत्र मुन्नालाल उर्फ ओपी चौरसिया निवासी शहनौआ रोड डाकखाने के सामने कस्बा अवागढ़, जनपद एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks