
*#Delhi….* *प्रधानमंत्री के निमंत्रण के बाद किसान नेता बातचीत के लिए तैयार, बोले- तारीख तय करे सरकार* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बातचीत फिर से शुरू करने के आमंत्रण के बाद किसान संगठन सरकार से वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं। नए कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान यूनियनों ने सोमवार को सरकार से अगले दौर की बातचीत के लिए एक तारीख तय करने के लिए कहा है। हालांकि, किसान यूनियनों ने राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी पर आपत्ति जताई जिसमें पीएम ने कहा था कि देश में आंदोलनजीवी नामक आंदोलनकारियों की एक नई नस्ल उभरी है।