
मुंबई एयरपोर्ट में अडानी की एंट्री, अब 74% हिस्सेदारी पर ध्यान; राहुल बोले: मोदी सरकार के लिए 3-4 मित्र ही भगवान
यह पहला मौका नहीं है, जब राहुल गांधी ने पीएम को उनके कथित तीन-चार उद्योगपति दोस्तों को लेकर निशाना साधा हो।
गौतम अडानी के Adani Enterprises की Mumbai International Airport (MIAL) में एंट्री हो गई है। कंपनी की Adani Airport Holdings (AAHL) इकाई ने एयरपोर्ट में 23.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। AAHL ने यह हिस्सा ACSA Global (ACSA) व Bid Services Division (Mauritius) से 1,685.25 करोड़ रुपए में लिया है। यह जानकारी कंपनी ने रेग्युलेट्री फाइलिंग में दी है।
कंपनी की ओर से बताया गया है कि है GVK एयरपोर्ट डेवलपर्स लिमिटेड के साथ डील पूरी होने के बाद MIAL में अडानी समूह का शेयर 74 प्रतिशत हो जाएगा, जबकि एयरपोर्ट की बाकी 26 फीसदी हिस्सेदारी AAI यानी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास है।
वहीं, अडानी एंटरप्राइजेज की डिफेंस वेंचर कंपनी अडानी लैंड डिफेंस सिस्टम एंड टेक्नोलॉजीज छोटे हथियारों और गोला बारूद, एंटी-ड्रोन सिस्टम्स और मेन्टेनेंस और एयरफ्राफ्ट रिपेयर व ओवरहॉल से जुड़े मैन्फैक्चरिंग ऑपरेशंस पर भी ध्यान दे रही है।