अयोध्या निवासी मरीज के लिए राष्ट्र चेतना मिशन के 4 पदाधिकारियों ने दिल्ली में रक्त दान कर बचाई जान”

“अयोध्या निवासी मरीज के लिए राष्ट्र चेतना मिशन के 4 पदाधिकारियों ने दिल्ली में रक्त दान कर बचाई जान”

बुलन्दशहर। यूपी के अयोध्या निवासी तथा दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में उपचाराधीन एक रोगी के प्राण रक्षा के लिए सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के प्रदेश संयोजक सहित 4 पदाधिकारियों ने तत्काल हॉस्पिटल पहुँचकर रक्त दान किया। संस्था द्वारा त्वरित सहायता के लिए मरीज के परिजनों ने बहुत भावुक होकर सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने रक्त सेवा के क्षेत्र में अग्रणी सामाजिक संस्था “राष्ट्र चेतना मिशन” के अध्यक्ष हेमन्त सिंह से सम्पर्क किया और बताया कि उनके गृह क्षेत्र अयोध्या के निवासी राकेश कुमार वर्मा दिल्ली के साकेत क्षेत्र में स्थित मैक्स हॉस्पिटल में उपचाराधीन हैं, जिन्हें आकस्मिक रूप से 4 यूनिट ब्लड की आवश्यकता है।

हेमन्त सिंह की सूचना पर राष्ट्र चेतना मिशन के दिल्ली प्रदेश संयोजक गौरव चौधरी तत्काल अपने साथियों सहित मैक्स हॉस्पिटल पहुँचे और मरीज की देखभाल के लिए परिवार की ओर से वहाँ मौजूद उनकी बेटी श्रिया से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाया और आवश्यकतानुसार रक्त की आपूर्ति हेतु आश्वस्त किया।

राकेश कुमार वर्मा के जीवन रक्षा के इस महान पुण्य कार्य के लिए राष्ट्र चेतना मिशन के प्रदेश संयोजक गौरव चौधरी (निवासी रोहिणी) के साथ प्रवीण सोलंकी (निवासी जनकपुरी), सुमित त्यागी (निवासी राजनगर एक्सटेंशन) एवं सचिन चौधरी (निवासी गोविन्दपुरी) कुल 4 लोगों ने सहर्ष रक्त दान किया। संस्था की टीम के इस त्वरित सहायता कार्य से प्रभावित उक्त मरीज के परिजनों ने बड़ी ही भावुकता के साथ सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks