पुलिस मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, गांजा, अल्कोहल, एक कार, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, 9 मोबाइल फोन, चैन, अंगूठी, तथा तीन हाथ की घड़ी बरामद।

एटा ~ एटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,थाना कोतवाली देहात पुलिस व स्वाट टीम के सहयोग से गांजा व अल्कोहल की तस्करी तथा लूट की योजना बना रहे एक जिलाबदर सहित दस शातिर पेशेवर अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, गांजा, अल्कोहल, एक कार, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, 9 मोबाइल फोन, चैन, अंगूठी, तथा तीन हाथ की घड़ी बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार के निर्देशन में लुटेरों/चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली देहात पुलिस व स्वाट टीम द्वारा एक जिलाबदर सहित दस शातिर पेशेवर अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में अवैध असलहा कारतूस, गांजा, अल्कोहल, एक कार, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, 9 मोबाइल फोन, चैन, अंगूठी, तथा तीन हाथ की घड़ी सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 04.02.2021 को थाना कोतवाली देहात पुलिस व स्वाट टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नगला जसराम के आगे बने यदुवंशी ढाबे से समय करीब 21.45 बजे गांजा व अल्कोहल की तस्करी तथा लूट की योजना बना रहे एक जिलाबदर सहित दस शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद 06 अवैध तमंचा, 12 जिंदा कारतूस व 6 खोखा कारतूस 315 बोर, 2 किलो ग्राम गांजा, 80 लीटर अल्कोहल, एक वेन्यू कार, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, 9 मोबाइल फोन, दो चैन, एक अंगूठी, तथा तीन हाथ की घड़ी सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह लोग यहां रुककर गांजा तथा शराब की तस्करी तथा लूटपाट की योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया कि हम लोग आसपास के जनपदों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। इस सम्बंध में अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर *धारा 147, 148, 149, 307(पु.मु) भा.द.वि, 8/20 एनडीपीएस एक्ट, 60/62/72 आबकारी अधिनियम तथा धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट* बनाम राहुल, आशु, वंशु, दीपक, टिंकू, जितेंद्र पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1- राहुल पुत्र तारकेश्वर निवासी रक्सौल, मोतिहारी, बिहार।
2- आशु पुत्र रवीश कुमार निवासी दरिगपुर थाना पिलुआ एटा।
3- विकास पुत्र रूपनारायण निवासी विशंभरा, मझौलिया, बिहार।
4- सुजीत पुत्र रामप्रसाद निवासी उपरोक्त।
5- वंश पुत्र रमेश निवासी सेक्टर 22 सहादतपुर, नोएडा।
6- पुष्पेंद्र पुत्र अनिल निवासी सौगरा थाना पिलुआ एटा।
7- दीपक पुत्र पवन निवासी वर्मा नगर थाना कोतवाली नगर एटा।
8- टिंकू पुत्र प्रमोद निवासी दरिगपुर थाना पिलुआ एटा।
9- सोनू उर्फ दीपक पुत्र विजेंद्र निवासी कचहरी रोड आवागढ़ हाउस थाना कोतवाली नगर एटा।
10- जितेंद्र पुत्र महिपाल निवासी अंबेडकर नगर थाना कोतवाली नगर एटा।

बरामदगी-
1- 06 अवैध तमंचा 315 बोर, 12 जिंदा कारतूस, 6 खोखा कारतूस 315 बोर
2- 2 किलोग्राम गांजा
3- 80 लीटर अल्कोहल
4- एक वेन्यू कार
5- एक मोटरसाइकिल
6- एक स्कूटी
7- 9 मोबाइल फोन
8- दो चैन, एक अंगूठी, तीन घड़ी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks