फ्रेट कॉरिडोर में मालगाड़ी पर हुई फायरिंग बाल-बाल बचा चालक दल

#Firozabad….

फ्रेट कॉरिडोर में मालगाड़ी पर हुई फायरिंग
बाल-बाल बचा चालक दल
न्यू भाऊपुर जा रही डाउन लांग हॉल मालगाड़ी पर गुरुवार को कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में चालक दल बाल-बाल बच गया। गोली इंजन से टकराकर दूसरी तरफ निकल गई। चालक दल की सूचना पर डीएफसीसी के अधिकारियों ने मौके पर जाकर घटना की जांच-पड़ताल करते हुए घटना से डीएफसीसी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन को भी अवगत कराया है। इस घटना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मालगाड़ी सुबह 5 बजे करीब न्यू हाथरस रेलवे स्टेशन से होते हुए एत्मादपुर और न्यू टूडला के बीच सुबह 6:14 बजे करीब पहुंची। तभी अचानक न्यू टूडला के निकट किलोमीटर संख्या 733/30 के पास ट्रेन के पहुंचने पर कपड़े से चेहरा ढके हुए बदमाशों ने चालक दल पर फायरिंग कर दी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks