
*#Delhi….* *किसानों का ऐलान* *6 फरवरी को दिल्ली-NCR में भी होगा 3 घंटे का चक्का जाम* नए कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर करीब दो महीने से अधिक समय से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डालकर बैठे किसान नेताओं ने गाजीपुर बॉर्डर के मंच से गुरुवार को एक बार फिर ऐलान किया 6 फरवरी को देशभर के राष्ट्रीय और राज्य मार्गों के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में भी 3 घंटे का चक्का जाम करेंगे। किसान नेताओं ने कहा है कि छह फरवरी को देशभर में आंदोलन होगा। *