धोखा देकर तंत्र,मन्त्र,दरख्वास्त लिखने के जरिये अस्थावां मेहमानों से वसूली जा रही मोटी रकम

धोखा देकर तंत्र,मन्त्र,दरख्वास्त लिखने के जरिये अस्थावां मेहमानों से वसूली जा रही मोटी रकम,दरगाह प्रशासन बना अपंग,,,। कदमो में नोटो के ढेर लगवाकर कथित सूफी भोलेभाले जायरीनों से चुमवाते है कदम,,,। रुड़की। अनवर राणा। पिरान कलियर दरगाह इमाम साहब व दरगाह साबिर पाक में जायरीनों से तरह तरह के हटकण्डे बाहरी व फर्जी खिदमतगार बने कुछ शातिर अपने आपको सूफी बताकर ठगने का काम कर रहे है। यहां पर यह भी बताना जरूरी है कि कुछ महाठग तो पूर्व मुख्य खादिम बाबा जलानी की दरगाह जो वक्फ बोर्ड में पंजिकृत है उस पर अवैध कब्जा कर लाखो रुपये अवैध कमाई कर रहे है ओर दरगाह सबीरे पाक परिसर में अवैध कब्जा कर शिदरी में बाकायदा गद्दी लगाकर भोले भाले आस्थावान लोगो को गुमराह कर अवैध वसूली में लगे हुवे है।ऐसा ही मंजर दरगाह इमाम साहब पर रास्ते मे हाथी पीर के मशहूर कारनामे बताकर लोगो को जबरदस्ती ठगने का काम तो किया जा ही रहा है ,मगर वही पर अवैध अतिक्रमण कर बनाई गई दुकान में खुलेआम दरख्वास्त लिखने व जायरीनों के हाथों में डोरी बांधकर के नाम पर अवैध ठग्गी की जा रही है। कुछ लोगो का दायरा तो इतना बढ़ता जा रहा है कि पानीपत की दरगाह पर भी ठग्गी कर लोगो को गुमराह कर अपने सम्मान में नोटो के ढेर सामने लगाकर अपनी करामात का जलवा अफरोज किया जा रहा है। दरगाह पर आने वाले भोलेभाले लोग ठग्गी का शिकार होकर इस तंत्र,मन्त्र के चक्कर मे अपना सबकुछ लुटाकर वापिस जाने पर मजबूर हो जाते है।ये कथित सूफी अपनी मस्ती में मग्न होकर जायरीनों का खुला शोषण कर मौज ले रहे है । दरगाह प्रशासन भी इन कथित सूफियों की गतिविधियों पर अंकुश नही लगा पा रहा है।जिससे कलियर में जायरीनों के साथ ठग्गी का धंधा बढ़ता जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks